बालाघाट। सर्पदंश से दो महिलाओं की हालत हुई गंभीर...

बालाघाट। बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है इसी बीच दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सर्पदंश की घटना से दो महिलाओं की तबीयत खराब हो गई, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। पहली घटना नवेगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नैतरा की है। जहां बीती की शाम खेत में काम कर, घर वापस लौट रही ग्राम नैतरा निवासी 55 वर्षीय महिला श्रीमती भगवती पति साहेबलाल पिछड़े को एक जहरीले सांप ने दाहिने पैर की उंगली में काट लिया। जिस पर उनके परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जिले के रामपायली थाना अंतर्गत ग्राम चीजगांव (सतोना) की है। जहां खेत में काम करने के बाद एक गड्ढे में हाथ पैर धो रही एक 35 वर्षीय महिला भागन बाई पति विजय बाहेश्वर को जहरीले सांप ने काट लिया। जहां सांप के काटने से महिला की तबीयत बिगडऩे पर महिला के देवर विनोद बाहेश्वर ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार जारी है।
आपकी राय