बालाघाट। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ संपन्न...

निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
बालाघाट। नगर मुख्यालय स्थित स्थानीय जिला न्यायालय परिसर में जिला न्यायालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का चुनाव आयोजित किया गया था, जिसका 3 जुलाई को समापन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सचिव पद पर यह चुनाव संपन्न कराए जाने थे जिसमें सभी पदाधिकारी सभी की सहमति से निर्विरोध चुने गए हैं। जिन्हें फूल माला पहना कर मिठाई खिलाकर बधाई दी गई है।
वही इस संबंध में जानकारी देते हुए संरक्षक महिपाल सुलखे ने बताया कि जिला न्यायालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का चुनाव आयोजित किया गया था जो 3 जुलाई को न्यायालय परिसर में संपन्न कराए गए हैं। जिसमें सभी की सहमति से निर्विरोध अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष को चुना गया है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि अध्यक्ष पद के लिए कौशल अली खान, उपाध्यक्ष पद के लिए मुकेश बिसेन, सचिव पद के लिए फूल चंद सोनी एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए देवर जांगरे सहित संरक्षक के लिए उदयलाल सोनबिरसे एवं महिपाल सुलखे को चुना गया है, वही चुनाव प्रक्रिया के दौरान संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए और सभी ने सर्वसम्मति से चुनाव को निर्विरोध संपन्न कराया है। साथ ही चुने गए पदाधिकारियों को फूल माला पहना कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां भी दी गई है।
आपकी राय