बालाघाट। आज से होगा युवा जोड़ो अभियान...

बालाघाट। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक जिला सीहोर में विगत दिवस भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वी.डी शर्मा, भाजपा महामंत्री व भाजयुमो प्रदेश प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार के मार्गदर्शन में एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के नेतृत्व में संपन्न हुई। जिसमें पार्टी के तमात पदाधिकारी शामिल रहे।
नगरमुख्यालय स्थित भाजपा कार्यलय में पदाधिकारियों में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष जैनेन्द्र कटरे ने पत्रकारवार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया कि कुषाभाऊ ठाकरे की जन्मशताब्दी वर्ष जिसे भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व के रूप में मना रही है इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा -यूथ कनेक्ट 15 मई से 15 जून- युवा जोड़ों अभियान के अंतर्गत तीन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को जोडऩे का निर्णय प्रदेश पदाधिकारी बैठक में लिया गया।
प्रतियोगिता के लिए बनाई जा रही टीम
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले युवा ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीयन करा सकते है। प्रतियोगिता विधानसभा स्तर पर 16 मई को आयोजित किया जायेगा। विधानसभा स्तर पर अच्छे विषय वक्ताओं का चयन कर प्रतिभागियों की प्रतियोगिता जिला स्तर पर 18 मई को आयोजित किया जायेगा। जिले में एक विषय पर उत्कृष्ट विषय वक्ता का चयन करना है ऐसे एक जिले से 10 विषय के 10 विषय वक्ताओं का चयन करना हैं जो संभाग स्तर पर फाइनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतिभागियों के चयन के लिए 10 सदस्यीय निर्णायक समिति का गठन किया गया है।
संभाग स्तर पर होगी आयोजित
संभाग स्तर पर प्रतियोगिता 22 मई को आयोजित करनी है। प्रतिभागियों के चयन के लिए 10 सदस्यीय निर्णायक समिति का गठन करना है। संभाग स्तर पर एक विषय पर विजेता और उपविजेता विषय वक्ताओं का चयन कर दोनों युवाओं को पुरस्कृत करना है। ऐसे 10 विषयों पर 20 युवाओं को संभाग में पुरस्कृत करना है।
प्रतियोगिता में यह रहेगें विषय
नव भारत में युवाओं की भूमिका
पर्यावरण
आपातकाल 1975
नई शिक्षा नीति
स्टार्ट उप इंडिया
आत्मनिर्भर भारत
आजादी का अमृत महोत्सव
संविधान निर्माता अंबेडकर जी
आपकी राय