गुजरात कांग्रेस प्रमुख के भाई ने भाजपा का दामन थामा
By BNN Times, 24 February, 2021, 23:45

अहमदाबाद | गुजरात के छह नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है| दक्षिण गुजरात की सूरत महानगर पालिका तो कांग्रेसमुक्त हो गई है| शर्मनाक हार से गुजरात कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा उबरे नहीं थे कि उनके भाई ने उन्हें झटका दे दिया| अमित चावडा के भाई प्रशांत चावडा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया| आगामी 28 फरवरी को राज्य के 81 नगर पालिका, 31 जिला पंचायत और 231 तहसील पंचायतों में चुनाव होना है| उससे पहले बोरसद नगर पालिका में भाजपा के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता स्व. ईश्वरभाई चावडा के पौत्र और गुजरात प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अमित चावडा के भाई प्रशांत चावडा ने भाजपा जॉइन कर ली|
आपकी राय