राज्य वन सेवा के सोलह अधिकारियों के तबादले
भोपाल।राज्य वन सेवा के सोलह अधिकारियों के तबादले किये गये हैं। ये सभी सहायक वन संरक्षक स्तर के अधिकारी हैं। वन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उप वनमंडल अधिकारी निवाड़ी सामान्य टीकमगढ़ वनमंडल डा. कल्पना तिवारी को उप वनमंडल अधिकारी पवई सा. दक्षिण पन्ना, उप वनमंडल अधिकारी पवई सा. दक्षिण पन्ना राम कुमार अवधिया को उप वनमंडल अधिकारी निवाड़ी सा. टीकमगढ़ वमं, सहायक वन संरक्षक राज्य वन विकास निगम सीधी राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला को उप वनमंडल अधिकारी सीधी सामान्य वमं, उप वनमंडल अधिकारी सिवनी उत्पादन वमं राकेश कोड़ापे को संभागीय प्रबंधक मोहगांव परियोजना मण्डल वन निगम मंडला, अधीक्षक केन घडिय़ाल अभ्यारण्य पन्ना टाईगर रिजर्व खजुराहो प्यार सिंह ठाकुर को उप वनमंडल अधिकारी सा. सेंधवा वमं, अनुदेशक वन विद्यालय बैतूल सुश्री श्रृध्दा पन्द्रे को सहायक वन संरक्षक चम्बल अभ्यारण्य देवरी मुरैना सा. वमं, उप वनमंडल अधिकारी दमोह सा. वमं गंधू सिंह धुर्वे को उप वनमंडल अधिकारी बिछिया सा. वमं पूर्व मण्डला, उप वनमंडल अधिकारी उत्तर हरदा सा. वमं रमेश राठौर को सहायक वन संरक्षक कार्या. पीसीसीएफ भोपाल, सहायक वन संरक्षक कार्या1 पीसीसीएफ भोपाल संजय कुमार जैन को उप वनमंडल अधिकारी उत्तर हरदा सा. वमं, उप प्रबंधक लघु वनोपज संघ जिला यूनियन सतना अजय कुमार दुबे को संलग्र अधिकारी वृत्त कार्यालय छतरपुर, प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक दमोह सा् वमं श्रीमती रेखा पटेल को उप वनमंडल अधिकारी भौरा उत्पादन बैतूल वमं, सहायक वन संरक्षक बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व उमरिया रामानुज चौधरी को उप वनमंडल अधिकारी जैतपुर सा. वमं दक्षिण शहडोल, सहायक संचालक मडला-पन्ना टाईगर रिजर्व पन्ना श्रीमती प्रतिभा शुक्ला को सहायक वन संरक्षक अनुसंधान एवं विस्तार सागर, सहायक वन संरक्षक सामान्य वनमंडल इंदौर संदीप गौतम को सहायक वन संरक्षक अनुसंधान एवं विस्तार रतलाम तथा अधीक्षक राला मंडल अभ्यारण्य इंदौर अरुण कुमार पारिख को सहायक वन संरक्षक अनुसंधान एवं विस्तार रतलाम पदस्थ किया गया है।
आपकी राय