मुंबई हमले के खिलाफ नेपाल में पाकिस्तान दूतावास के बाहर प्रदर्शन

काठमांडू । मुंबई हमले की बरसी पर दुनिया भर में इसके खिलाफ आवाज उठ रही हैं, वहीं नेपाल में पाकिस्तानी दूतावास के बाहर प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारी नारे लगाते हुए पाकिस्तान दूतावास पहंचे। उनके हाथों में आंतकवाद और पाक विरोधी पोस्टर-बैनर थे। नेपाल के कई जिलों में प्रदर्शन हुए हैं। प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल हुए। कई स्थानों पर लोगों ने रास्ता जाम कर दिया था। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पाकिस्तान आतंकवाद का प्रायोजक है और यहां पर पूरेविश्व में आंतक फैलाने वाले संगठन पनाह लेते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। बता दें कि कि मुंबई हमले की बरसी पर दुनियाभर के देशों में कार्यक्रम और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं। अमेरिका और इजराइल के अधिकांश शहरों में मरने वालों को श्रद्धांजलि दी गई है।
आपकी राय